8th National Symposium on Agricultural Meteorology

पी.के. विश्वविद्यालय में ‘कृषि मौसम विज्ञान पर 8वीं संगोष्ठी’ का भव्य समापन | ‘एग्री क्लिनिक’ का उद्घाटन एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन 🌾💧🌿
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को पी.के. विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में कृषि संकाय द्वारा आयोजित ‘कृषि मौसम विज्ञान पर 8वीं संगोष्ठी’ (“जल दृष्टि 2047: विकसित भारत के लिए जल-सुरक्षित भविष्य का निर्माण – पारंपरिक जल संरक्षण ज्ञान, वैज्ञानिक नवाचार एवं जनभागीदारी की भूमिका।”) का गरिमामय समापन हुआ।

✨ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडेय जी (जल संरक्षण के प्रेरणास्रोत) ने पारंपरिक जल ज्ञान व जनभागीदारी का आह्वान किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्वालियर के माननीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी ने किसानों की आय व फसल सुरक्षा में कृषि मौसम विज्ञान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) मुकेश चंसोरिया, कार्यकारी निदेशक डॉ. जे. के. मिश्रा तथा डीन अकादमिक डॉ. ऐमन फातमा ने शोध, नवाचार, पारंपरिक जल ज्ञान और युवाओं की भागीदारी से ‘विकसित भारत @ 2047’ के निर्माण का संदेश दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD, भोपाल), भाकृअनुप–आईएआरआई (नई दिल्ली), इक्रीसैट (हैदराबाद) एवं भाकृअनुप–भारतीय जल प्रबंधन संस्थान (भुवनेश्वर) के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने प्रत्यक्ष व ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध अनुभव साझा किए। साथ ही, माननीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडेय द्वारा कृषि संकाय में नवनिर्मित ‘एग्री क्लिनिक’ का शुभारंभ किया गया I
कार्यक्रम के सामानांतर, परिसर स्थित पं. महावीर प्रसाद मेमोरियल आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 267 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। लाभार्थियों में मुख्य रूप से जोड़ों के दर्द (गठिया), पाचन संबंधी विकार, त्वचा रोग, श्वसन तंत्र की समस्याओं तथा मधुमेह से पीड़ित रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम के रूप में डॉ. अनघा, डॉ. मोनाली पंजनकर, डॉ. प्रशांत गौतम, नित्या सिंह, सहित स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल समापन पर कार्यकारी निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार खरे ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पी.के. विश्वविद्यालय के डॉ. प्रभाकर, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. ज्ञान सिंह, डॉ. आशीष विश्वकर्मा, डॉ. मनीष, डॉ. कौशल नरेश अमर सहित समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ, शिक्षाविद, विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे।

Symposium Broucher

Courses Offered : D.Pharm | B.Pharm | M.Pharm | Polytechnic Diploma | B.Tech | M.Tech | BBA | BHMCT | MBA | B.Sc. Agriculture | M.Sc. Agriculture | B.A. LL.B | LL.B | LL.M | BCA | MCA | PGDCA | BA | MA | BSW | MSW |  B.Com | M.Com | B.Sc. | M.Sc. | Ph.D. | BAMS  📞 Admission Helpline: 7241115081 | 7241115082 | 7241115083