शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का पावन स्मरण!
आज ‘पी.के. विश्वविद्यालय’ के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्र गौरव, अदम्य साहसी महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पी. के. विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. योगेश चन्द्र दुबे, प्रशासनिक निदेशक डॉ. जे. के. मिश्रा, कुलसचिव डॉ. जितेंद्र मलिक, डीन अकादमिक डॉ. ऐमन फातमा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. महालक्ष्मी जौहरी सहित शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टॉफ के साथ छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।




