खेल, जोश और जुनून का संगम
आज पी के विश्वविद्यालय में शनिवार ‘स्पोर्ट्स एक्डेटिविटी डे’ की शानदार शुरुआत हुई I
छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने इंडोर व आउटडोर खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल के जरिए टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।
पूरा विश्वविद्यालय परिसर खेल की ऊर्जा और सभी के उत्साह से सराबोर रहा।
आज की मुख्य झलकियां (Highlights):
- आउटडोर एक्शन: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के, फुटबॉल का रोमांच और वॉलीबॉल की जबरदस्त नेट फाइट।
- इंडोर मास्टरक्लास: बैडमिंटन की रफ्तार, टेबल टेनिस का सटीक शॉट और शतरंज की बिसात पर दिमाग की चालें।
जीत और हार से परे, आज असली जीत ‘टीम वर्क’ और ‘स्पोर्ट्समैनशिप’ की हुई।
अगले शनिवार (24 जनवरी) फिर मिलते हैं, इसी जोश और नई चुनौतियों के साथ।
तैयार रहिएगा!







