Ayurveda Day 23 September 2026
स्वास्थ्य, संस्कृति और आयुर्वेद का महासंगम!
पी के विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘विश्वश्वरैया ऑडिटोरियम’ में पं. महावीर प्रसाद मेमोरियल आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया!
इस गौरवमयी अवसर पर हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेद के विश्वव्यापी महत्व पर विशेष चर्चा हुई। इस शानदार आयोजन में विश्वविद्यालय के सम्मानीय मार्गदर्शकों में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) मुकेश चंसोरिया, कार्यकारी निदेशक डॉ. जे. के. मिश्रा, कुलसचिव: डॉ. जितेन्द्र मलिक, प्रधानाचार्य: डॉ. नीरज खरेने अपनी उपस्थिति से सभी को प्रेरित किया।
इस भव्य कार्यक्रम में ऊर्जावान विद्यार्थी, समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
स्वस्थ रहें, मस्त रहें और अपनी जड़ों से जुड़े रहें! आइए मिलकर संकल्प लें— आयुर्वेद अपनाएंगे, भारत को स्वस्थ बनाएंगे!
आयोजन की कुछ शानदार झलकियां…






