Shikshak Samman Samaroh 20 September 2026
शिक्षक : समाज का दर्पण और राष्ट्र निर्माता!
पी.के. विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में झाँसी, शिवपुरी और दतिया के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके अद्वितीय समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) मुकेश चंसोरिया, कार्यकारी निदेशक डॉ. जे.के. मिश्रा जी और डॉ. अमित कुमार जैन (सहायक कुलसचिव, RLBCAU, झाँसी) के प्रेरक शब्दों ने सभी में नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम में टी-सीरीज़ फेम गायिका प्रियम श्रीवास्तव जी की संगीतमय प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, जिसने ऑडिटोरियम को भक्ति और उल्लास से महका दिया!
कर्यक्रम का संचालन फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. विवेक गुप्ता एवं आभार कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर ने व्यक्त किया I
सभी सम्मानित शिक्षकों को पी.के. विश्वविद्यालय परिवार की ओर से ढेरों बधाइयां!
इस अवसर पर पी.के. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र मलिक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) महालक्ष्मी जौहरी, आयुष संकाय के प्राचार्य डॉ. नीरज खरे सहित विश्वविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।


























